हल्द्वानी, जून 29 -- भावना कोहली हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कराटे खिलाड़ियों को अपने आवास पर सम्मानित किया। इस दौरान कीयो किडिट, जूनियर एवं सब जूनियर कराटे प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने चेतन भट्ट को 22वीं एशियाई कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया। सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड कराटे संघ के प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों को खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने और सफल आयोजन के लिए बधाई दी। संघ के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा, कोच वीरेंद्र सिंह राठौड़, चंपावत के कोच दीपक अधिकारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने कराटे खिलाड़ियों ...