नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा से मुलाकात की। इस दौरान उद्योग, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। राज्य सरकार के अनुसार, बातचीत में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, निवेश की संभावनाएं बढ़ाने और उद्योगों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर पैदा करने जैसे मुद्दे शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में उद्योगों के अनुकूल माहौल बनाने और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय प्रतिभाओं और उद्यमशीलता की संभावनाओं का बेहतर इस्तेमाल कर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।निवेश और औद्योगिक विकास बैठक में उद्योगों को बढ़ावा देने और व्यापारिक गतिविधिय...