हल्द्वानी, अप्रैल 29 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एक दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल और हल्द्वानी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि सीएम गुरुवार सुबह 11.40 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून के प्रस्थान कर 12.45 बजे नैनीताल स्थित कैलाखान हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से वह कार से होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे। 1.05 से 1.35 बजे तक का समय आरक्षित रखा है। सीएम 1.35 से 2.15 बजे तक नैनीताल क्लब में रहेंगे। 2.35 बजे वह कैलाखान हेलीपैड से प्रस्तान कर 2.45 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। 3.15 बजे वह मेडिकल कॉलेज के सभागार में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। 4.20 बजे तक कार्यक्रम में रहकर एफटीआई हेलीपैड से खटीमा को रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...