देहरादून, जुलाई 25 -- हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरिगिरी तथा निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संतों ने मुख्यमंत्री को माता की पावन चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भी भेंट किया। बैठक के दौरान आध्यात्मिक, धार्मिक और सनातन परंपराओं से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ आगामी कुंभ मेले की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड का आगामी कुंभ मेला दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित होगा। उन्होंने कहा कि संत समा...