मुख्यमंत्री धामी आज बनबसा में योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
चम्पावत, जून 20 -- सतीश जोशी, चम्पावत। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 21 जून को सुबह 06:30 बजे ऊधमसिंह नगर के नगला तराई खटीमा से प्रस्थान कर मिनी स्टेडियम, बनबसा पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे और जनता के साथ योग अभ्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ ही सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी आज बनबसा में योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल -- यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.