बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। जिला अधिकारी जसजीत कौर ने 2 मई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिलान्यास व लोकार्पण परियोजनाओं की सूची तैयार कर नोडल अधिकारी नामित करने को कहा। साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदार अधिकारी तय करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर ऑर्गेनिक उत्पाद, फूल व सब्जियों के स्टॉल लगाने तथा योजनाओं के लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने के निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- तहसील, स्पोर्ट्स कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज परियोजना की होगी जांच: नोडल अधिकारी बैठक में सीडीओ रणविजय सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ....