मिर्जापुर, जनवरी 16 -- हलिया। विकलांग सेवा समिति के प्रदेश सचिव राजकुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में 12 जनवरी को दस सूत्रीय मांग पत्र सौपा। उन्होंने पंचायत चुनाव तथा विधायक ,सांसद के चुनाव में चार प्रतिशत आरक्षण, अंतोदय कार्ड, नौकरी में चार प्रतिशत का आरक्षण, तीन हजार प्रतिमाह पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, दुकान निर्माण योजना, शादी योजना, उपकरण सहित 60% के अधिक दिव्यांग को बैट्री चालित रिक्शा व परिवहन विभाग के बस में एक सहयोगी को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की मांग की। कहाकि जिला मुख्यालय से बरया तक परिवहन विभाग से बस संचालित कराया जाए। पत्रक सौंपने वालों में ताज मुहम्मद,राजकुमार, विनोद, महेन्द्र, इंदू, अनमोल, समर बहादुर, छोटे आदि लोगों ने दिबांग समाज हित में शासन मांग पूरी करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.