सहारनपुर, जून 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। वार्ड संख्या-2 राजौरी गार्डन में मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व महापौर संजीव वालिया तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। उद्घाटन के बाद विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि महानगर का सर्वांगीण विकास कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि उनके प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत इस सड़क और नाली निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहारनपुर स...