रामपुर, जून 10 -- रामपुर। जनपद ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मई की रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर विकास एवं राजस्व कार्यों में शीर्ष स्थानों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जारी रैंकिंग के अनुसार रामपुर को विकास कार्यों से संबंधित श्रेणी में 10 में से 9.30 अंक प्राप्त हुए हैं तथा विकास एवं राजस्व कार्यों से संबंधित संयुक्त मूल्यांकन में रामपुर ने प्रदेश में पाँचवां स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्राप्त यह उत्कृष्ट रैंकिंग शासन की मंशानुसार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा विभागीय कार्यों की सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन योजना में संभल प्रदेश में अव्वल उन्होंने कहा...