मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में बलरामपुर 59वें स्थान पर, सोलर स्ट्रीट लाइट व फसल बीमा में अव्वल; पोषण अभियान ने गिराई रैंकिंग
लखनऊ, जुलाई 14 -- मंगल देव गिरि/बलरामपुर । प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (दर्पण) की जून-2026 की जिला अनुश्रवण पुस्तिका जारी कर दी गई है। विकास एवं राजस्व कार्यों के संयुक्त मूल्यांकन में बलरामपुर को 10 में से 8.67 अंक मिले हैं और जिला प्रदेश की संयुक्त रैंकिंग में 59वें स्थान पर रहा है। विकास कार्यों की रैंकिंग में जिले को 47वां, जबकि राजस्व कार्यों में 63वां स्थान मिला है। सोलर स्ट्रीट लाइट, फसल बीमा, स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली शिकायत निस्तारण में जिले का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन आईसीडीएस पोषण अभियान और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कमजोर प्रदर्शन ने समग्र रैंकिंग गिरा दी। रिपोर्ट के अनुसार, जिले ने ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायती राज और समाज कल्याण विभाग की कई योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 'ए' ग्रेड हासिल किया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.