मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में पीलीभीत को मिली ओवरऑल 24वीं रैंक
पीलीभीत, जुलाई 12 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड योजना की जनपद रैंकिंग घोषित कर दी गई है, जिसमें पीलीभीत जनपद की ओवरआल 24वीं रैंक हासिल हुई है। विकास में 49वीं रैंक हासिल की गई। डी ग्रेड के विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सरकारी विभागों के कामकाज की मॉनीटरिंग करने के लिए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकसित किया गया है। प्रत्येक महीने के कामकाज पर निगरानी की जाती है। उसके बाद प्रत्येक सरकारी विभाग की रैंकिंग जारी की जाती है। शासन ने माह जून की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग जारी कर दी गई। पीलीभीत जनपद की ओवरआल रैंकिंग (विकास एवं राजस्व) 24वीं रैंक रही है, जबकि विकास में 49वीं रैंक प्राप्त हुई। दस में से 9.22 नंबर मिले हैं। डी ग्रेड के विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिला अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.