रांची, दिसम्बर 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में फरवरी तक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सभी मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों में एचएमआईएस (हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉरमेशन सिस्टम) और वाई-फाई पूर्ण रूप से लागू करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव बुधवार को अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज के साथ कई अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पतालों में एचएमआईएस के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि राज्य की सभी स्वास्थ्य सुव...