देहरादून, सितम्बर 22 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थियों ने दो स्वर्ण पदक जीते। 19-25 वर्ष बालिका वर्ग के आर्टिस्टिक पेयर में साक्षी सती और अमीषा चौहान की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। साक्षी एमएससी योगिक साइंस तृतीय सेमेस्टर और अमीषा बीएससी योगिक साइंस प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं।इसी वर्ग के आर्टिस्टिक सिंगल में विश्वविद्यालय की देवी ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक आर्टिस्टिक सिंगल में शौर्य सिंह पुंडीर, युवराज सिंह पुंडीर और आदित्य पड़ियार तथा अंडर-19 बालिका आर्टिस्टिक सिंगल में शिव्या नेगी ने भी प्रतिभाग किया।विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट देवेंद्र दास ने विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को ...