मुख्यमंत्री जी सुन लीजिए पुकार बनवा दीजिए तटबंध
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का हवाई सर्वे करने को आ रहे हैं। गंगा और रामगंगा नदियों से घिरे इस जनपद में हर साल बाढ़ का कहर बरपता है। बाढ़ से गांव और ग्रामीणों को बचाने के लिए ठोस योजनाओं पर अंतिम रूप से काम न होने का नतीजा है कि हजारों की आबादी को तीन से चार महीने मुश्किल के बीच काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को बचाने के लिए 465 करोड़ रुपये की जो योजना बनी थी वह योजना शासन की अंतिम मुहर लगने का इंतजार कर रही है। यदि इस पर मुख्यमंत्री की ओर से मेहरबानी की जाती है तो जनपद में हर साल बर्बाद होने वाले गांव को बाढ़ से आजादी मल सकेगी। जनपद में गंगा 80 किलोमीटर लंबाई में बहती है। सबसे अधिक गंगा का ही कहर तीनो तहसीलों के सैकड़ों गांवो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.