मुख्यमंत्री जिले से औद्योगिक नीति की आज शुरुआत करेंगे
गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक जून को गुरुग्राम से नई हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 का शुभारंभ करेंगे। यह प्रदेश की अब तक की सबसे व्यापक औद्योगिक नीति मानी जा रही है। इसमें निवेश, रोजगार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, निर्यात और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति, डाटा सेंटर नीति-2026 और एग्री विजनेस और एग्रो प्रोसेसिंग नीति भी शामिल हैं। इन नीतियों के प्रभावी होने से वर्ष 2030-31 तक राज्य में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश और 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर होंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। जिले में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित पांच महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 6:00 बजे सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.