एटा, अप्रैल 19 -- रविवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ की लापरवाही थम नहीं रही है। देरी से आने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। रविवार को सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने ब्लॉक जैथरा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने मोहकमपुर, रुपधनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण में उपस्थित चिकित्सक, पेरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति को देखा। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मलावन और बागवाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एलटी संजेश, स्टाफ नर्स सुषमा, एएनएम प्रियंका देरी से पहुंची। यह भी पढ़ें- अस्पताल में डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिले, मांगा जवाब देरी से पह...