एटा, अप्रैल 26 -- मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला पर भी गर्मी का असर पड़ रहा है। रविवार को 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित हुए मेला में मरीजों की संख्या आधी रह गई है। पीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार के अधिक रहे। मेला में चिकित्सकों ने मरीजों को जांच कर उपचार प्रदान किया गया है। रविवार को सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रविवार को 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 927 मरीजों ने पहुंचकर उपचार लिया है। इसमें 389 पुरुष, 442 महिलाएं, 106 बच्चे शामिल रहे। चिकित्सकों ने जांच कर उपचार दिया। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेला : 1470 मरीजों को मिला उपचार और सलाह मेला में मरीजों की निशुल्क दो हैपेटाइटिस बी और दो सी, 24 नेत्र, 83 फीवर, 3 डेंगू, 8 मलेरिया, 38 लीवर, 64 स...