रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर असीत आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2025 के अंतर्गत खेल महाकुंभ का आयोजन न्याय पंचायत एवं विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। इसके तहत अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालक-बालिका की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 24 और 26 दिसंबर को होंगी। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज बरा, राजकीय इंटर कॉलेज दरऊ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुर्कागौरी, राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर और राजकीय इंटर कॉलेज फौजी मटकोटा में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और मुर्गा झपट की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें सेंट पीटर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, किच्छा में 29 दिसंबर को अंडर-14 व अंडर-19 बालक व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.