हरिद्वार, फरवरी 7 -- खेल महाकुम्भ 2025-26 के तहत हरिद्वार में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के राज्य स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ हो गया। रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में लंबी कूद के बालक वर्ग में हरिद्वार के प्रणव और बालिका वर्ग में पौड़ी की प्रीति ने बाजी मारी। शनिवार को सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल नवोदयनगर की प्रधानाचार्य बीता गर्ग बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व, अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी सबाली गुरुंग सहित कई...