चम्पावत, अप्रैल 11 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। चम्पावत में हुई बैठक में डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्रगति रिपोर्ट समयसे उपलब्ध कराने को कहा। पूर्ण हो चुकी घोषणाओं का हस्तांतरण तत्काल करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यस्थलों पर जाकर गुणवत्ता की नियमित जांच करने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, डीएसटीओ दीप्तिकीर्ति तिवारी, डीडीओ दिनेश डिगारी, डीपीआरओ महेश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.