जमशेदपुर, दिसम्बर 24 -- पटमदा: पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत अंतर्गत बांसगढ़ काली मंदिर से सबर टोला तक करीब एक किमी कालीकरण सह पीसीसी पथ निर्माण का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत कार्य का शिलान्यास बुधवार को सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो व विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने विधिवत नारियल फोड़कर किया। एक करोड़ 57 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का ठेका इवोल्विंग ईरा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर को मिला है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि सबर टोला तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने कई बार श्रमदान कर सड़क को चलने लायक बनाया। ग्रामीणों की असुविधा को देखते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाई है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण हो जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.