घाटशिला, मार्च 15 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के वृंदावनपुर गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत एनएच 6 से गोबरासोल तक लीडिंग कंस्ट्रक्शन द्वारा करीब दो कोरोड की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने फीता काट कर किया। विधायक ने कहा कि वर्षों से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, लाल मोहन मुर्मू,जदूपती राणा, बिसु ओझा,पिजूश गिरी, प्रहलाद दत्त,राशबिहारी दे, बिजय नायक, असित सेन, कल्याण प्रधान,नंद लाल दलाई समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.