वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को बाबतपुर स्थित सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान रोडवेज के अफसर भी मौजूद रहे। अध्यक्षता करते हुए उप परिवहन आयुक्त (वाराणसी परिक्षेत्र) बीएस सिंह ने कहा कि इस योजना में अब तक 4 विकास खंडों से आठ आवेदन मिले हैं। इसमें 15 से 28 सीटिंग क्षमता (अधिकतम 7 मीटर लम्बाई) वाले डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों का चयन किया जाएगा। इन वाहनों को परमिट से छूट प्रदान की जाएगी। परिवहन निगम (वाराणसी रीजन) के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर तक (लास्ट माइल) कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में आरटीओ (प्रवर्तन) मनोज वर्मा, आरटीओ (प्रशासन), र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.