मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा का ग्राम प्रधान ने किया स्वागत
मुजफ्फर नगर, जून 8 -- पुरकाजी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा का क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी में ग्राम प्रधान धीरज त्यागी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सोमवार को क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी से वाया पुरकाजी से मुजफ्फरनगर तक बस सेवा शुरू हुई। बस के गांव में पहुंचने पर ग्राम प्रधान धीरज त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने बस सेवा का फूल माला से जोरदार स्वागत किया। ग्राम प्रधान धीरज त्यागी ने बताया कि बस संचालन से ग्रामीणों को पुरकाजी व मुजफ्फरनगर आने जाने में सुविधा हो जाएगी। बस प्रतिदिन सवेरे साढ़े आठ बजे खाईखेड़ी से वाया पुरकाजी, फलौदा, बरला, छपार और सिसौना होते हुए मुजफ्फरनगर तक जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.