सहारनपुर, अप्रैल 21 -- सहारनपुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के तहत जल्द ही गांवों में मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी। यह योजना विशेष रूप से उन गांवों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जहां अब तक कोई सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं थी। योजना के अंतर्गत मई 2026 से 15 से 28 सीटों वाली मिनी बसें संचालित किए जाने की संभावना है। ये बसें गांवों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी, जिससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। परिवहन विभाग द्वारा इन रूटों पर बस संचालन के लिए निजी ऑपरेटरों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत कुल 144 निजी बस मालिकों ने आवेदन किया था। इनमें से मुजफ्फरनगर से 77 आवेदन प...