मथुरा, मार्च 12 -- मथुरा, प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 को मंजूरी देते हुए प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में रोडवेज की बस सेवाएं पहुंचाने की स्वीकृति कैबनेट की बैठक में ले ली है। इन बसों को परिमट टैक्स से मुक्त रखा गया है। इस आदेश का जनपद के ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला मुख्यालय तक आना जाना आसान हो जाएगा। अभी तक मथुरा के रोडवेज अधिकारियों के पास यह आदेश नहीं आया है। रोडवेज के एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि जैसा आदेश उन्हें परिवहन निगम से मिलेगा उसी के अनुरूप जनपद में बसों का संचालन किया जाएगा। मथुरा डिपो के एआरएम ने बताया कि पूराने जनता ग्रामीण बस सेवा के आदेश पर आधा दर्जन मार्गों पर जनता बस सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित की जा रही हैं। इनमें मथुरा बछगांव सौंख मथुरा राया...