रामपुर, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की ग्राम पंचायतों को सस्ती और सुगम परिवहन सेवा से जोड़ना है। डिपो प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि नई योजना के तहत ऐसे क्षेत्रों तक भी परिवहन सुविधा पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। योजना के अंतर्गत 15 से 28 सीट क्षमता वाले डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहन संचालित किए जाएंगे। इन वाहनों का संचालन निजी बस संचालकों के माध्यम से किया जाएगा, विशेष रूप से उन मार्गों पर जहां परिवहन निगम की सेवाएं कम या उपलब्ध नहीं हैं। इसके लिए आवेदकों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा और चयनित वाहन स्वामी को 5000 रुपये की सुरक्षा धनराशि जमा करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.