कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 लागू की गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की सभी 59,163 ग्राम पंचायतों को परिवहन सेवा से आच्छादित करना तथा ग्रामीण जनता को ब्लॉक, तहसील एवं जनपद मुख्यालय तक सुरक्षित एवं सुलभ आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके तहत कुशीनगर के प्रत्येक ब्लॉक में दो बसों का संचालन ब्लॉक से लगायत तहसील व जिला मुख्यालय तक किया जाएगा। जिले में इस तरह से कुल 28 नयी बसों का संचालन होना है।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि परिवहन सेवाएं मुख्यतः शहरी क्षेत्रों तक सीमित हैं, जबकि इस योजना के माध्यम से दूरस्थ एवं असंबद्ध ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता देते हुए नि...