मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन : गांवों के लिए बस सेवा की शुरू
हापुड़, मई 19 -- मंगलवार को मेरठ रोड़ स्थित रोडवेज बस स्टैड़ में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन के तहत पहली प्राइवेट बस का सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने फीता काटकर उद्धघाटन किया। ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने और आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत पहली प्राइवेट बस का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विजय पाल आढ़ती उपस्थित रहें। इस दौरान विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य गांवों में रहने वाले लोगों को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.