मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से जुड़ा कुचाई का सुदूर क्षेत्र, दलभंगा से जमशेदपुर के लिए बस सेवा शुरू
सराईकेला, मई 11 -- सरायकेला । ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों और मुख्य सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना' का विस्तार अब कुचाई प्रखंड तक हो गया है। सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरीजा शंकर महतो ने कुचाई प्रखंड के दलभंगा से जमशेदपुर के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा मुख्य रूप से सुदूरवर्ती क्षेत्रों को कवर करेगी। बस दलभंगा से खुलकर खरसांवा, बुरुडीह, सरायकेला, बड़ाकांकड़ा, नारायणपुर, घाघी और आदित्यपुर होते हुए जमशेदपुर तक जाएगी। इससे इन इलाकों के ग्रामीणों, छात्रों और मरीजों को शहर जाने के लिए अब निजी वाहनों या लंबी प्रतीक्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरीजा शंकर महतो ने कहा, "मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.