दुमका, अप्रैल 28 -- रानेश्वर। प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022 को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में प्रमुख,पंचायत समिति सदस्य सहित बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद थे। इस दौरान पूर्व के प्रस्तावित 5 की संख्या में रूट में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी की परिचालन हो रही या नहीं। इस संदर्भ में सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि रानेश्वर,आसनबनी बरमसिया दुमका रूट में ग्रान गाड़ी संचालन हो रही है। शेष 4 की संख्या में प्रस्तावित रूट पर ग्राम गाड़ी की परिचालन नहीं होती है। बैठक में पूर्व के ग्राम गाड़ी के प्रस्तावित रूट को यथावत रखा गया। जबकि नए सिरे से एक नई ग्राम गाड़ी परिचालन का रूट प्रस्ताव में लिया गया। महेशखला बॉर्डर से सीमा से दुमका भाया पाटजोर, कलाकाटा,हरिपुर,...