मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 4 नए वाहन संचालन को मिली स्वीकृति
चाईबासा, अगस्त 22 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 4 नए वाहनों के संचालन की अनुमति मिली है। समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से संबंधित बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए निर्धारित मानकों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के अनुरूप 4 नए वाहनों के संचालन से संबंधित आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही एक वाहन के रूट परिवर्तन से संबंधित आवेदन पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 4 नए वाहनों के संचालन को मिली स्वीकृति उन्होंने संबंधित अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.