देवरिया, अप्रैल 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत ग्रामीण अंचलों से सात नई बसें चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से नई बसों के चलने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में देवरिया डिपो से कुल 229 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें से 86 निगम व 143 अनुबंधित बसें शामिल हैं। अभी भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन विभाग की बसों का संचालन नहीं होता है। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें प्राइवेट वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। प्राइवेट वाहन किराया भी मनमानी लेते हैं। साथ ही सुरक्षा का भी डर बना रहता है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए देवरिया डिपो ने ग्रामीण क्षेत्रों में सात नई बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.