मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना की बस को विधायक ने दी हरी झंडी
कानपुर, जून 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के अंतर्गत विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार एवं डीएम कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा तिस्ती, रसूलाबाद से कंहिजरी, रूरा होते हुए अकबरपुर-माती तक संचालित होगी जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को जिला मुख्यालय एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। विधायक पूनम संखवार ने कहाकि इस बस सेवा के माध्यम से रसूलाबाद क्षेत्र, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। कहाकि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक अब अधिक आसानी से जिला मुख्यालय एवं अन्य आवश्यक स्थलों तक पहुंच सकेंगे। प्रदेश सरकार विभिन्न विकास परक योजनाओं एवं कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.