मुख्यमंत्री गुरुग्राम से नई औद्योगिक नीति लॉन्च करेंगे
गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक जून को गुरुग्राम से हरियाणा की नई औद्योगिक नीति को लॉन्च करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश का मंत्रिमंडल शामिल होगा। कार्यक्रम को लेकर जिलास्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। हरियाणा सरकार ने हाल ही में राज्य को प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 को मंजूरी दी है। इसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है। 10 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करना है। नई औद्योगिक नीति में विनिर्माण, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, हरित उद्योग और कृषि आधारित आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए दस प्रमुख नीतियां बनाई गई हैं। नीति में नए औद्योगिक निवेश के लिए पूंजीगत सब्सिडी, हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर पंजीकृत युवाओं में से औद्योगिक इकाइयों द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.