चंदौली, अगस्त 31 -- पीडीडीयू नगर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को विधायक रमेश जायसवाल से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों और उनके पारिवारिक सदस्यों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सैलरी पैकेज सुविधा और भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किए जाने पर आभार जताया गया। वहीं विशेष अवकाश सहित अन्य मांगे भी उठाई गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शिक्षकों को मिल रही कैशलेस चिकित्सा सुविधा को सेवानिवृत्ति के बाद भी आजीवन जारी रखा जाए। ताकि बढ़ती उम्र में शिक्षक और उनके परिवारों को उपचार के लिए परेशानी न उठानी पड़े। इसके अलावा शिक्षक के किसी भी परिजन के निधन पर विशेष अवकाश दिया जाए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सेवानिवृत्ति के बाद भी कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिए जाने की मांग कहा कि ...