बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं, संवाददाता। बाइक सवारों द्वारा मोबाइल लूटकर फरार होने के मामले में पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। आरोप है कि पहले न रिपोर्ट दर्ज हुई और न मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया। शिकायत के बाद अब सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। सिविल लाइंस कोतवाली के मोहल्ला आदर्श नगर की रहने वाली ओमकारा देवी पत्नी आदित्य कुमार सिंह अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर बताया कि 10 जनवरी की सुबह वह अपने बच्चों के साथ कृष्णापुरी में भागवत कथा में शामिल होने जा रही थीं। जब वह सारस्वत शॉर्टहैण्ड की दुकान से थोड़ा आगे बढ़ीं, तभी करीब 25 वर्ष आयु के दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और उनके आगे वाहन रोक दिया। आरोप है कि युवकों ने उनके हाथ में पकड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.