एटा, जून 18 -- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा की बस पर लगे सीएम चित्र के साथ कथित अभद्र हरकत का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेजा है। विधायक ने भी वायरल वीडियो को लेकर विरोध जताया था और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री के चित्र के अपमान का आरोप लगाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली और मामले की शिकायत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना अलीगंज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सीटू पुत्र उमेश, विपिन पुत्र राधेश्याम निवासी गांव कैल्ठा थाना अलीगंज को पकड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से वार...