मुख्यमंत्री को राजकोष बढ़ाने की चिंता नहीं: दिलीप
गिरडीह, मई 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री को राज कोष बढ़ाने की चिंता नहीं है। उन्हें केवल अपनी चिंता है। प्रदेश मंत्री ने हिन्दुस्तान से उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विभागीय कागज पर माइंस बंद है, लेकिन धरातल पर बंद माइंस चल रहे हैं। सरकार को इससे राजस्व की क्षति हो रही है। सरकर बंद पड़े माइंस का लीज नहीं दे रही है। नदी घाटों से बालू का उठाव जारी है। नदी घाटों की निलामी नहीं हो रही है। सरकार की इस नीति से राज कोष का सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश की हालत ठीक नहीं है। राज्य के मुख्यमंत्री अपने वायदे पर खरा उतरने में विफल साबित हो रहे हैं। किसानों के हित की बात करनेवाली सरकार ध्यान नहीं दे रही है। किसानों के खेतों में पानी नहीं है। सरकार ने किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.