अररिया, अप्रैल 18 -- अररिया, वरीय संवाददाता शनिवार को अररिया निवासी, जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं लेखक संजीव कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संजीव कुमार ने श्री चौधरी को अपनी चर्चित मोटिवेशनल पुस्तक 'कीमत आपकी' भेंट की। मोटिवेशनल स्पीकर कुमार ने अपनी पुस्तक के माध्यम से लोगों को आत्ममूल्य समझने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। संजीव कुमार ने चौधरी को मुख्यमंत्री बनने की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। श्री कुमार ने बताया कि यह मुलाकात न केवल एक सम्मानजनक क्षण रही, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुई। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री को मोटिवेशनल पुस्तक 'कीमत आपकी' की गयी भेंट यह भी...