मुख्यमंत्री को मांगपत्र देने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
संभल, जून 2 -- भाकियू (बीआरएसएस) एवं भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिजनौर में 8 सूत्रीय मांगपत्र सौंपने के लिए रवाना हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष कामेन्द्र चौधरी के अनुसार सभी कार्यकर्ता चमरौआ से शांतिपूर्ण ढंग से निकले, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद किसानों की सीओ डॉ. प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी उमेश सोलंकी के साथ वार्ता हुई। अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय मांगपत्र चौकी प्रभारी अरुण कुमार को सौंप दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से किसानों और आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। यह भी पढ़ें- किसानों-ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर खड़खड़ी टोल पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.