लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति रायबरेली के प्रतिनिधिमंडल ने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को उनकी जापान एवं सिंगापुर की सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। समिति की वार्षिक पत्रिका अवध केसरी के दसवें अंक का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया।इस मौके पर समिति के संरक्षक इंद्रेश विक्रम सिंह, कौशलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राकेश भदौरिया, रविन्द्र सिंह, अभिषेक विक्रम सिंह, जितेंद्र सिंह, एसपी सिंह, आरबी सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.