मऊ, मई 5 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं की सक्रियता को देखते हुए आमजनों ने तहसील प्रशासन सहित खनन विभाग पर सवालिया निशान लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्रक भेजा है। पत्रक के माध्यम से प्राकृतिक दोहन के साथ ही खतरें जान बनें हुए खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। इस मामले में एसडीएम ने सभी कानूनगो को अवैध खनन पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। तहसील क्षेत्र के सुजीत कुमार, आशनारायण, बृजेश दुबे, जीवन चौबे, योगेश, सुरेंद्र यादव, मृत्युंजय शुक्ला, पप्पू मिश्रा आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजते हुए आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। यह भी पढ़ें- खेत से मिट्टी चोरी का आरोप, सीएम से शिकायत जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। शिकायतकर्ताओं ने थाना क्षेत्र के कुंवर...