पीलीभीत, फरवरी 18 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव हमीरपुर के रहने वाले दिलीप कुमार पुत्र भिखारीलाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि गांव में सरकारी खाद के गडढे हैं जो खतौनी में दर्ज हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन जेसीबी से खाली कराकर उसे अपने रिश्तेदार और परिचितों को बांट दी। उस पर सरकारी आवास बनबा दिए गए। शिकायत के बाद कुछ दिन के लिए आवास बनाने का काम बंद कर दिया गया। मिलीभगत के चलते निर्माण फिर शुरु करा दिया गया। दिलीप कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.