मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप शिक्षकों ने रखी लंबित मांगें
चम्पावत, मई 17 -- सतीश जोशी, चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मां वाराही धाम देवीधुरा पहुंचने पर राजकीय शिक्षक संघ जनपद इकाई ने ज्ञापन सौंप लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। संगठन के संयुक्त मंत्री नरेंद्र नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में जीआईसी देवीधुरा के शिक्षकों ने विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। पार्टी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षकों ने वर्षों से लंबित शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया को पुनः प्रारम्भ करने की मांग प्रमुखता से उठाई। शिक्षकों का कहना था कि लंबे समय से स्थानांतरण न होने के कारण अनेक शिक्षक लगातार दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अनुरोध एवं अनिवार्य श्रेणी दोनों में स्थानांतरण प्रक्रिया संचालित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.