बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। उनके सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इस कठिन समय में सरकार को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए और किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए। जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, शालिनी सविता, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र कुमार एवं सत्यनारायण सविता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...