नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। गुजरात में भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरी सरकार को बदलने का बड़ा फैसला किया है। बीते सप्ताह गुजरात के मुद्दे पर केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया था। माना जा रहा है कि शुक्रवार को मंत्रिपरिषद विस्तार में पुराने लगभग आधे दर्जन चेहरे ही रह सकते हैं, बाकी सभी को बदले जाने की संभावना है। साथ ही सरकार का आकार भी बढ़ाया जाएगा। गुरुवार शाम को गुजरात में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी 16 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री को भेज दिए ताकि मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन किया जा सके। सूत्रों के अनुसार, गुजरात में बदलाव की कवायद काफी लंबे समय से चल रही थी, लेकिन अब नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री भूपेंद्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.