मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखेंगे बेरोजगार अभ्यर्थी
प्रयागराज, जून 23 -- सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 23,775 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर युवा मंच ने मंगलवार लगातार दूसरे दिन पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि भयंकर गर्मी में भी संवैधानिक तरीके से आन्दोलन जारी है पर सरकार ने पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी करने का निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में आंदोलनकारी मुख्यमंत्री के नाम अपने खून से पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में संगीता पाल, एलके चौधरी, सुशोभित चौरसिया, अखिलेश वर्मा एवं केडी वर्मा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.