रुडकी, जून 28 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की दौरे से पहले उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मिलिट्री चौक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान यूकेडी के नेता हाथों में काले झंडे लेकर पहुंचे। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे यूकेडी कार्यकर्ता हिरासत में, गंगनहर कोतवाली में किया नजरबंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...