रांची, फरवरी 17 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारूहातू गांव निवासी भीष्मदेव महतो ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर सम्मान राशि की मांग की है। आवेदन के माध्यम से कहा गया कि भीष्मदेव महतो को जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा पद्मश्री ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त है। ये अवार्ड उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। सरकार ने घोषणा की है कि पद्मश्री ग्लोबल अवार्डधारी को सम्मान राशि देगी। सरकार की घोषणा के आलोक में आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...